Rinku Singh (Cricketer) Hindi Biography | रिंकू सिंह का जीवन परिचय

Rinku Singh (रिंकू सिंह) जिन्होंने हाल ही मे कोलकाता vs गुजरात [1] के मैच मे लास्ट ओवर मे लगाए गए उनके 5 छक्कों ने उनकी किस्मत ही बदल डाली है |

रिंकू सिंह अलीगढ़ के एक गरीब परिवार के रहने वाले है और वो उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम से खेलते है ,वह बाये हाथ के बल्लेबाज और दाये हाथ के ऑफ ब्रेक गेदबाज है | वो एक Allrounder के तौर पर देखे जाते है | उनकी निडरता ही रिंकू की पहचान है |

रिंकू सिंह का जीवन परिचय:

रिंकू सिंह का जन्म 12 oct 1997 को अलीगढ़ , उत्तर प्रदेश [2] मे एक गरीब परिवार मे हुआ था उनके पिता श्री खान चंद्र सिंह एक एलपीजी गैस सिलेंडर  डिलवरी करते थे और उनकी माँ वीना जी एक ग्रहणी के तौर पर घर का काम करती थी |

रिंकू कुल 5 भाई और बहनों मे  तीसरे नंबर पर आते है  घर मे ज्यादा समस्या होने के कारण रिंकू के पिता ने उनको हमेशा पढ़ाई लिखाई करने के लिए  बोला करते थे और कहते है की अगर पढ़ाई कर लोगे तो आगे चलकर हमारी गरीबी भी मिटा पाओगे और खेल कूद मे कुछ नहीं रखा है |

पूरा नाम रिंकू खान चंद्र सिंह
उपनाम रिंकू
जन्म12 oct 1997
जन्म स्थान अलीगढ़ , उत्तर प्रदेश
आयु /उम्र 25 वर्ष
पिता जी का नाम खान चंद्र सिंह
माता जी का नाम वीना सिंह
कुल भाई बहन 5 भाई बहन ( तीसरे पर रिंकू )
पेशा क्रिकेट खेलना
राष्ट्रीयता  भारतीय
धर्म हिन्दू
बल्लेबाजी शैली बाये हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैली दाये हाथ से ऑफ ब्रेक
घरेलू टीम उत्तर प्रदेश
IPL टीम किंग्स एलेवन पंजाब , कोलकाता (KKR)
रिंकू सिंह का जीवन परिचय

लेकिन रिंकू का मन पढ़ाई मे बिल्कुल नहीं लगता था वो बस क्रिकेट के दीवाने बने फिरते थे इतनी समस्या होने के बाद भी रिंकू ने हिम्मत नहीं हारी और लगे रहे अपने क्रिकेट के काम पर |

Also Read : KKR Vs RCB क्या RCB बरकरार रख पाएगी अपनी जीत की लए

रिंकू सिंह की क्रिकेट  जर्नी :

Rinku Singh  रिंकू सिंह

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह की क्रिकेट जर्नी वास्तविक रूप से तो 2014 मे 16 साल की उम्र मे उत्तर प्रदेश के लिए शुरू हुई थी जिसमे रिंकू सिंह ने 87 गेंदों मे 83  रनों की एक बढ़िया पारी खेली थी | उसके बाद उत्तर प्रदेश टीम  की तरफ से उन्होंने 5 नवम्बर 2016 को रणजी ट्राफी मे प्रथम श्रेणी  डेब्यू किया था |

क्रिकेटर बनने का संघर्ष :

रिंकू सिंह ने एक  क्रिकेटर बनने के लिए बहुत से संघर्षों के सामना किया है उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर आज इस मुकाम को हासिल किया है | एक इंटरव्यू मे उन्होंने बताया की उनके पिता  साईकिल से गैस डिलीवरी का काम करते थे और उनका बड़ा भाई एक कोचिंग मे पढ़ाता है  रिंकू ने एक ऑफिस मे पोंछा लगाने तक का काम किया है |

पोंछा लगाते समय ही उन्होंने सोच की ऐसा करके मै अपने घर के हालत नहीं बदल पाऊँगा तो क्यू न मै दिल से क्रिकेट पर ही फोकस करू और उन्होंने ने उसी दिन से वो काम छोड़ कर सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर फोकस किया है और आज उनका नतीजा हम सभी के सामने है |

क्रिकेटर बनने की शुरुवात :

रिंकू जब अपने स्कूल के दिनों मे पढ़ाई मे बहुत ही कमजोर थे और उनका पढ़ाई मे बिल्कुल भी मन नहीं लगता था वो हर दम क्रिकेट के बारे मे बाते किया करते थे उनके इस रवैये से उनके घर वाले काफी परेशान रहते थे लेकिन एक दिन उनके कोच मसूद उल जफर जी एक टूर्नामेंट खिलाने ले गए और वह पर रिंकू ने मैन ऑफ थे सीरीज बन कर एक मोटर साईकिल जीती थी तब से उनके परिवार को लगने लगा की रिंकू कुछ तो अपनी ज़िंदगी मे कर ले जाएगा और तभी से उनको उनके कोच के पास रहने के लिए भेज दिया गया था | और वही से रिंकू की पूरी क्रिकेट की लाइफ बदल गई है |

रिंकू सिंह का आईपीएल(IPL) करिअर :

रिंकू सिंह ने वैसे तो अपने आईपीएल करिअर की शुरुवात 2017 मे किंग्स एलेवन पंजाब से की थी , जब पंजाब ने 10 लाख मे उनको अपनी टीम मे शामिल किया था लेकिन पंजाब ने उनको बिना 1 भी मौका दिए अगले साल रिलीज कर दिया फिर 2018 के ऑक्शन मे कोलकाता ने उनको 80 लाख मे  खरीद कर अपनी टीम मे शामिल कर लिया था लेकिन बहुत ज्यादा मौके न मिल पाने के कारण रिंकू को अपने टाइम का इंतजार करना पड़ा और फिर 2022 मे उनको फिर 55 लाख रुपये मे कोलकाता ने अपनी टीम मे शामिल किया और फिर पूरे मौके मिलने शुरू हो गए  |

Rinku Singh IPL Auction Price History

वर्ष नीलामी मूल्य टीम
201710 लाख पंजाब
2018 80 लाख कोलकाता
2019 80 लाख कोलकाता
202080 लाख कोलकाता
202180 लाख कोलकाता
202255 लाख कोलकाता
202355 लाख कोलकाता
Rinku Singh IPL Auction Price History

वर्ष मैच रन
2018429
2019537
2020111
20227174

यादगार पारी :

9 अप्रैल 2023 की शाम को रिंकू सिंह ने जो किया है वो आईपीएल के इतिहास मे लिखा जा चुका है उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच मे यश दयाल को 5 गेंदों मे लगातार 5 छक्के लगा कर कोलकाता को मैच जिताने मे कामयाब हो सके |

क्युकी रिंकू की उस पारी की वजह से आज वह चर्चा का विषय बने हुए है और हर कोई रिंकू के बारे मे जानने के लिए उत्सुक है और उनके पिता ने एक इंटरव्यू मे बताया की आज उनको अपने बेटे पर गर्व है और उनकी दिली इच्छा है की उनका बेटा आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेले |

रिंकू सिंह की खासियत :

रिंकू सिंह मे टैलेंट के साथ साथ उनका जिद्दीपन उनको खास बनाता है क्युकी अगर उन्होंने एक बार कोई बात सोच ली है तो वो उनको पूरा करने के लिए जी जान लगा देते है यही बात उनके जीवन को बहुत खास बनाती है|

इसके अलावा रिंकू का टेम्परामेंट उनको और खास बनाता है क्युकी जब वह ग्राउन्ड पर होते है तो ये बिल्कुल नहीं सोचते की कौन सा गेंदबाज उनको गेंदबाजी कर रहा है वो किस स्तर का गेंदबाज है, वो बस यही सोचते है की अगर उनके पाले मे गेंद आई तो मै उन गेंद पर हिट जरूर लगाने की कोशिश करूंगा | यही निडरता और आक्रमकता उनको अन्य लोगों से अलग करता है |

रिंकू सिंह से जुड़ी अन्य बातें :

  • रिंकू ने 2009 में 11 वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी |
  • इनके कोच मसूद उल जफर अमीनी ने इन्हें महारानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम और अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल में क्रिकेट खेलने का अभ्यास कराया।
  • 2012 में इनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर 16 टीम में हो गया था।
  • 2012 में इन्होंने उत्तर प्रदेश अंडर 16 के ट्रायल में 154 रन की पारी खेली।
  • 2012 में इन्होंने उत्तर प्रदेश अंडर 16 के ट्रायल में 154 रन की पारी खेली।
  • IPL 2023 में रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
  • IPL के इतिहास में रिंकू चौथे ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने एक ओवर में 5 छक्के लगाए।

Leave a Comment