Sunil Chhetri Biography: सुनील छेत्री आज पूरी दुनिया में बहुत ही मशहूर है,और उनके मशहूर होने की वजह फुटबॉल खेलने की कला है। जैसे कि सचिन तेन्दुलकर को क्रिकेट का गॉड माना जाता है वैसे ही सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल का गॉड माना जाता है। उनकी फुटबॉलिंग से आज पूरी दुनिया काफी ज्यादा प्रभावित है। फुटबॉल का क्रेज तो अब इंडिया में जल्द ही शुरू हुआ। इससे पहले लोग फुटबॉल देखना पसंद नहीं करते थे।
जब से लोगो ने सुनील छेत्री के फुटबॉल मैच देखना शुरू करा है तब से लोगो ने उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कुछ साल पहले ज्यादातर लोग क्रिकेट देखना ही पसंद करते थे। यह देखकर सुनील छेत्री को यह महसूस हुआ कि हमारा भारत देश और सभी खेलों में काफी ज्यादा पीछे है। तब उन्होंने यह ठान लिया था की वे अपना करियर फुटबॉल में बनाएंगे। उन्हें बचपन से ही फुटबॉल खेलने का काफी ज्यादा शौक था। सुनील अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से वे आज इस मुकाम तक पहुंचे है कि दुनिया में चारों ओर उनकी प्रसंशा की जा रही है।
सुनील छेत्री कौन है( Who is Sunil Chhetri )
Sunil Chhetri एक भारतीय फ़ुटबॉलर हैं। इनका जन्म 3 अगस्त 1984 में आन्ध्रप्रदेश के सिकंदराबाद जिले में हुआ था। हालांकि अब सिकंदराबाद तेलंगाना का एक प्रमुख जिला हो चुका है। इनके पिता का नाम के बी छेत्री है और इनकी माँ का नाम सुशीला छेत्री है।

सुनील छेत्री के पिता एक इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन में इंडियन आर्मी की पोस्ट पर नौकरी करते थे और इनकी माँ एक ग्रहणी है। सुनील छेत्री अपने माता पिता बहुत ही प्यार करते है। सुनील को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था। यह देखकर उनके माता – पिता ने उन्हें फुटबॉल खेलने के लिए काफी ज्यादा सपोर्ट किया था।
Name | Sunil Chhetri |
DOB | 3 August 1984 |
Age | 39 Years |
Mother’s Name | Sushila Chhetri |
Father’s Name | K.B. Chhetri |
Wife’s Name | Sonam Bhattacharya |
Birth Place | Sikanderabad, Andhra Pradesh, India ( Now Sikanderabad is in Telangana ) |
Profession | Footballer |
Position | Forward |
Team | India |
Nationality | Indian |
जिस वजह से वे आज दुनिया के प्रसिद्ध फुटबॉल प्लेयर बन पाएं हैं। इन्होंने फुटबॉल की दुनिया में कई अलग अलग कारनामे दिखाए हैं। दुनिया के सबसे प्रख्यात खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेस्सी के बाद तीसरे नंबर पर सुनील छेत्री का नाम आता है क्योंकि इन्होने अभी तक 244 गोल्स करें है।
जिनमें से 92 इंटरनेशनल और 152 क्लब के गोल्स हैं। सुनील छेत्री भारतीय टीम के आलावा इंडियन सुपर लीग (ISL) बेंगलुरु एफ सी टीम के भी खिलाडी हैं। साल 2021 में, सुनील छेत्री को ध्यानचंद अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
सुनील छेत्री की शिक्षा
सुनील छेत्री ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गंगटोक के बहाई स्कूल में और उसके बाद आगे की प्राथमिक शिक्षा कोलकाता के लोयला स्कूल में पूरी की और अपनी सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन के लिए उन्होंने दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल में एडमिशन लिया और अपनी पढ़ाई पूरी करी। उसके बाद अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए उन्होंने आशुतोष कॉलेज में एडमिशन लिया और अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। जैसा कि सुनील के पिता एक आर्मी officer थे तो उन्हें अलग – अलग राज्यों में जाना पड़ता था। इसलिए उन्हें कई अलग – अलग स्कूलों में अपनी पढ़ाई पूरी की थी ।
सुनील छेत्री का फुटबॉल करियर [Football Career]
17 साल की उम्र में सुनील छेत्री ने अपना फुटबॉल करियर शुरू किया था। जिसमें उन्होंने सबसे पहले दिल्ली फुटबॉल क्लब की ओर से फुटबॉल मैच खेला था। इसके अलावा उन्होंने कई अलग – अलग फुटबॉल क्लब की तरफ से कई मैच खेले थे । उनके सभी मैचों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से साल 2002 में कोलकाता फुटबॉल क्लब मोहान बागान की और से मैच खेलने का मौका मिला था।
कोलकाता की तरफ से सुनील ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया । जिसकी वजह से उनकी काफ़ी ज्यादा प्रशंसा की गई। इसके बाद कई अलग – अलग राज्यों से उन्हें मैच खेलने के लिए प्रस्ताव आने लगे थे।
सुनील छेत्री की इंडियन कप्तान की जर्नी
Sunil Chhetri के नेशनल लेवल के मैचों में अच्छे प्रदर्शन और लगातार मैचों में जीत हांसिल करने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के हेड ने सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा बनाने का प्रस्ताव रखा । जिसके बाद उन्हें साल 2005 में, सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल टीम का एक हिस्सा बना लिया गया ।
सुनील छेत्री ने 12 जून 2005 को पाकिस्तान फुटबॉल टीम के खिलाफ काफ़ी ज्यादा प्रदर्शन दिखाया। जिसके बाद सुनील छेत्री को जी एस टी फुटबॉल टीम की ओर से मैच खेलने का मौका मिला। भारतीय फुटबॉल टीम की ओर से तीन साल तक अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्होंने और भी अलग – अलग टीम की ओर से मैच खेले है जैसे – ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब, बेंगलुरु फुटबॉल क्लब, मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब । साल 2012 में पहली बार सुनील क्षेत्री को ए एफ सी challenge कप क़ुअलिफिएर्स् में कप्तान बनाया गया। जिसके बाद उस ही साल उन्होंने नेहरू ट्रॉफी भारत को दिलाई।
इसे भी पढे – शतरंज के ग्रैंडमास्टर R Praggnanandhaa Biography in Hindi
Sunil Chhetri Goals
Sunil Chhetri सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के प्रसिद्ध खिलाड़ियों की सूची में चयन किया गया है। सुनील क्षेत्री ने अभी तक टोटल 92 इंटरनेशनल गोल करें हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेस्सी के बाद सुनील छेत्री का ऐक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में नाम आता हैं। इन्होने अभी तक अपने करियर में लगभग 400 से ज्यादा गोल्स किये हैं।
Sunil Chhetri net worth
सुनील छेत्री अब तक की टोटल नेट वर्थ लगभग 1 मिलियन डॉलर है, और यह भारतीय रूपये में लगभग 9 करोड़ रुपए के आस पास होता हैं। Sunil Chhetri महीने का लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये कमाते हैं। बहुत लोगों का मानना है अगर सुनील छेत्री जी क्रिकेट खेलते तो उनकी आय अरबों की होती ।
Sunil Chhetri wife
Sunil Chhetri की पत्नी का नाम सोनम भट्टाचार्य हैं। सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य की शादी 4 दिसंबर 2017 को हुई थी। सुनील ने कई बार ये भी बताया है कि जैसे उनके माता – पिता उन्हें उनके फुटबॉल मैच के लिए सपोर्ट करते थे वैसे ही सोनम भी उन्हें काफ़ी ज्यादा सपोर्ट करती थी।
सुनील छेत्री की फुट बॉल मैच देखने की अपील
फुटबॉल के प्रति भारतीय लोगों की निराशा काफी जताई जा रही थी। हालांकि, जब सुनील छेत्री, भारतीय फुटबॉल के कप्तान, ने भारतीय दर्शकों से फुटबॉल मैच देखने की एक दिल से अपील की, तो चीजें बदल गई। इस अपील के बाद, सुनील छेत्री का एक अद्भुत प्रदर्शन आया, जिसमें उन्होंने चाइनीज टाइपे के खिलाफ एक हैट्रिक जमाया, जिससे भारत को 5-0 की जीत हासिल हुई। आश्चर्यजनक रूप से, इस मैच में 2000 से कम दर्शक थे, जिससे दोनों टीमों के खिलाड़ियों को काफी दुख हुआ।
इसके बाद, भारत को केन्या के खिलाफ मैच खेलने का कार्यक्रम था। इस मैच से पहले, सुनील छेत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक संदेश दिया कि चाहे लोग हमें आलोचना करें या बुराई करें, वे कम से कम हमारे मैच देखने आएं। सुनील छेत्री की इस अपील के बाद, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों ने भी इसे समर्थन दिया, जिससे मैच की शुरुआत होते ही दर्शकों की भारी भीड़ आई।
सुनील छेत्री को मिले हुए पुरुस्कार या अवॉर्ड्स
- साल 2007 में NDTV की ओर से प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया था।
- साल 2011 और 2021 में सुनील क्षेत्री को अर्जुन अवार्ड से पुरुस्कारित किया गया था।
- साल 2019 में, सुनील क्षेत्री को पद्म श्री अवॉर्ड भी मिला था।
- साल 2021- 2022 में, सुनील क्षेत्री को IFFA प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड प्राप्त हुआ था।
- Records
- भारत की तरफ से सबसे ज्यादा हैट trick का रिकॉर्ड सुनील क्षेत्री के नाम दर्ज है। इन्होने अभी तक टोटल 4 हैट trick ली है।
- AFC कप में भारतीय प्लेयर में से सबसे ज्यादा गोल्स करने का रिकॉर्ड भी सुनील क्षेत्री के नाम दर्ज हैं। इन्होने अभी तक AFC कप में 40 गोल्स करें हैं ।
यह भी पढे :
- Sanju Sehrawat की 20 लाख कर्ज से करोड़ों कमाने की कहानी ।
- IAS Suraj Tiwari Biography दोनों पैर गवाने के बाद बने IAS
- Rinku Singh (Cricketer) Hindi Biography | रिंकू सिंह का जीवन परिचय
सुनील छेत्री क्यों प्रसिद्ध है?
सुनील छेत्री आज पूरी दुनिया में बहुत ही मशहूर है,और उनके मशहूर होने की वजह फुटबॉल खेलने की कला है। जैसे कि सचिन तेन्दुलकर को क्रिकेट का गॉड माना जाता है वैसे ही सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल का गॉड माना जाता है।
सुनील छेत्री ने अब तक कितने गोल किए?
Sunil Chhetri सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के प्रसिद्ध खिलाड़ियों की सूची में चयन किया गया है। सुनील क्षेत्री ने अभी तक टोटल 92 इंटरनेशनल गोल करें हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेस्सी के बाद सुनील छेत्री का ऐक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में नाम आता हैं। इन्होने अभी तक अपने करियर में लगभग 400 से ज्यादा गोल्स किये हैं।
सुनील छेत्री का नेटवर्क कितना है?
सुनील छेत्री अब तक की टोटल नेट वर्थ लगभग 1 मिलियन डॉलर है, और यह भारतीय रूपये में लगभग 9 करोड़ रुपए के आस पास होता हैं। Sunil Chhetri महीने का लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये कमाते हैं।
सुनील छेत्री कौन है?
Sunil Chhetri एक भारतीय फ़ुटबॉलर हैं
सुनील छेत्री की एज कितनी है?
39 वर्ष (2023 ) के अनुसार